Omni Calculator logo

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर भारत सरकार (GOI) द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि खाता योजना, 2019 पर आधारित है। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अकाउंट पर रिटर्न का अनुमान लगाने के लिए आप इस कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ना जारी रखें:

  • सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
  • सुकन्या समृद्धि योजना के कर लाभ क्या हैं?
  • सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
  • SSY स्कीम के लिए पात्रता मानदंड और आयु सीमा क्या हैं?
  • SSY खाते में परिपक्वता राशि का पता लगाने के लिए SSY कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

हम भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में अधिक जानने के लिए अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर की जांच करने की भी सलाह देते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक लघु जमा योजना है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और कल्याण को प्रोत्साहित करना है। यह माता-पिता/अभिभावकों को अपने बेटियों की शिक्षा और शादी के खर्चों के लिये बचत और निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह योजना विशेष रूप से उन बालिकाओं के लिए है जिन्होंने 10 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है।

सुकन्या समृद्धि योजना में परिपक्वता राशि की गणना कैसे करें?

सुकन्या समृद्धि योजना में परिपक्वता राशि की गणना करने के लिए, हम चक्रवृद्धि के सूत्र का उपयोग करेंगे:

FV=PV×(1+r)tCG=FVPV\small \begin{align*} FV &= PV \times (1+r)^t\\ CG &= FV - PV \end{align*}

where:

  • PVPV — आरंभिक राशि या वर्तमान मूल्य;
  • rr — वार्षिक ब्याज़ दर;
  • tt — वर्षों की संख्या/समय अवधि;
  • FVFV — निवेश का भविष्य मूल्य; और
  • CGCG — चक्रवृद्धि.

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

अब देखते हैं कि आप सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने SSY खाते की परिपक्वता राशि की गणना कैसे कर सकते हैं। हम मान लेंगे कि आप प्रति वर्ष रु. 1,50,000 की राशि जमा कर रहे हैं।

SSY इनपुट

  1. अपनी जमा आवृत्ति (वार्षिक) चुनें।

  2. अपनी वार्षिक जमा राशि (रु. 1,50,000) और वार्षिक ब्याज़ दर (7.6% ) दर्ज करें।

SSY कैलकुलेटर परिणाम

  1. सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर आपके निवेश का सारांश प्रदर्शित करेगा, जैसे कि, कुल निवेश (रु. 22,50,000), परिपक्वता राशि (65,93,071 रु.), और अर्जित ब्याज (रु. 43,43,071)।

  2. दिए गए शेष चार्ट और भुगतान अनुसूचियों की तालिका का उपयोग करके आप यह भी देख सकते हैं कि वर्षों के साथ आपका निवेश कैसे बढ़ता है।

  3. इस योजना में जमा अवधि (15 वर्ष) और परिपक्वता अवधि (21 वर्ष) तय की गई है। हालाँकि, यदि आप खाते के समय से पहले बंद होने की स्थिति में शेष राशि की जांच करना चाहते हैं, तो आप इन मानों को बदल सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर हर तिमाही सरकार द्वारा घोषित की जाती है। वर्तमान वार्षिक ब्याज दर 8.0% है, जो सालाना चक्रवृद्धि से गणना की जाती है

आप अपने SSY खाते में सालाना रु. 250 से रु.1.5 लाख तक के बीच कहीं भी निवेश कर सकते हैं, बशर्ते जमा राशि पचास रुपये के गुणकों में हो। आप अधिकतम 15 वर्षों के लिए इस खाते में राशि जमा कर सकते हैं| खाता खोले जाने की तारीख से 21 वर्ष पूर्ण होने पर खाता परिपक्व हो जाता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ

अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप कई निवेश विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इसके लाभों के कारण, सुकन्या समृद्धि योजना माता-पिता के बीच एक लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभर रही है। इस योजना के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:

  • आकर्षक ब्याज दर: सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर अन्य निवेश विकल्पों जैसे कि फिक्स्ड डिपॉजिट या रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम से अधिक होती है। इन विकल्पों से रिटर्न की गणना के लिए, FD कैलकुलेटर 🇺🇸 और RD कैलकुलेटर 🇺🇸 का उपयोग करें।

  • जोखिम मुक्त रिटर्न: सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार समर्थित करती है। इसलिए, रिटर्न जोखिम मुक्त होते हैं।

  • कर लाभ: PPF और ELSS म्यूचुअल फंड की तरह, इस योजना में किए गए निवेश को आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर कटौती के लिए पात्र माना जाता है। अर्जित ब्याज भी किसी भी कर देनदारियों से पूरी तरह मुक्त होता है।

  • खाते की स्थानांतरण योग्यता: आप आसानी से अपने SSY अकाउंट को एक बैंक/पोस्ट ऑफिस से दूसरे बैंक/पोस्ट ऑफिस में स्थानांतरित कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के अन्य प्रासंगिक विवरण

SSY खाते के संचालन के नियम कुछ हद तक PPF खाते के समान हैं:

  • जमा की अवधि: SSY खाते की परिपक्वता अवधि उसके खुलने की तारीख से 21 वर्ष है। हालांकि, आप केवल 15 वर्षों की अवधि के लिए जमा कर सकते हैं।

  • अनियमित भुगतान दंड: यदि आप एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम रु. 250 जमा करने में विफल रहते हैं, तो आपके खाते को डिफ़ॉल्ट के रूप में माना जाएगा। हालांकि, आप डिफॉल्ट के प्रत्येक वर्ष के लिए न्यूनतम वार्षिक डिपॉजिट के साथ, रु. 50 का जुर्माना देकर अपने अकाउंट को नियमित कर सकते हैं।

  • समय से पहले निकासी: 18 वर्ष की आयु पूरी होने या दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आप बच्चे की शिक्षा के लिए खाते में उपलब्ध शेष राशि का अधिकतम 50% निकाल सकते हैं। निकासी एकमुश्त या किस्तों में की जा सकती है।

  • समय से पहले बंद होना: शादी, मृत्यु, या जानलेवा बीमारियों जैसी परिस्थितियों को छोड़कर आप समय से पहले SSY अकाउंट बंद नहीं कर सकते।

  • सीमाएं: एक परिवार अधिकतम दो कन्याओं के लिए खाते खोल सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर अस्वीकरण

यह SSY कैलकुलेटर आपको वित्तीय अनुमान के लिए एक मॉडल के रूप में प्रयोग करना चाहिए। सभी भुगतान आंकड़े, शेष राशिऔर ब्याज आंकड़े आपके द्वारा प्रदान किए गए डेटा के आधार पर अनुमान हैं जो हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद संपूर्ण नहीं हैं।

इस कारण से, हमने केवल शिक्षात्मक उद्देश्यों के लिए इस कैलकुलेटर को बनाया है। फिर भी, यदि आप किसी अशुद्धि का सामना करते हैं, तो हमें आपकी प्रतिक्रिया और सलाह प्राप्त करने में हमेशा खुशी होगी।

FAQ

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आयु सीमा क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए लड़की की अधिकतम आयु सीमा दस वर्ष है।

सुकन्या समृद्धि योजना के कर लाभ क्या हैं?

सुकन्या समृद्धि योजना के कर लाभ इस प्रकार हैं:

  • आयकर अधिनियम की धारा 10 के तहत, अर्जित ब्याज किसी भी कर से मुक्त है
  • SSY के तहत खाते में जमा राशि पर धारा 80C के तहत कर लाभ उपलब्ध है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए, लड़की के माता-पिता या अभिभावक किसी भी अधिकृत बैंक शाखा या डाकघर से संपर्क कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना खाते के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • भरा हुआ SSY खाता आवेदन पत्र;
  • प्रारंभिक जमा राशि (रु. 250 से 1.5 लाख रु. के बीच)
  • अभिभावक या माता-पिता की पहचान और पते का प्रमाण; और
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और फोटो।

सुकन्या समृद्धि योजना खाते के लिए जमा सीमा क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना खाते के लिए न्यूनतम जमा राशि दो सौ पचास रुपये है, और अधिकतम जमा राशि एक लाख पचास हजार रुपये प्रति वित्तीय वर्ष है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं:

  • बच्चा एक लड़की और भारत का निवासी होना चाहिए।
  • लड़की को 10 वर्ष की आयु पूरी नहीं करनी चाहिए।
  • एक परिवार अधिकतम दो खाते खोल सकता है, यानी, दो बच्चियों के लिए।
Purnima Singh, PhD and Wei Bin Loo
I'd like to know the...
final balance
SSY inputs
Deposit payment
$
Deposit frequency
Yearly
Interest rate
%
Deposit period
yrs
Maturity period
yrs
Start date
Inflation rate
%
Results
Your initial investment will become $6,593,071.00 at the end of the term.
Final balance$6,593,071.00
Yearly deposit$150,000.00
Total deposit$2,250,000.00
Total return$4,343,071.00
Number of deposits15
End of termSept. 22, 2045
Display...
table of payment schedule
YearOpening balanceYearly depositYearly returnClosing balance
20240150,00011,400161,400
2025161,400150,00023,666335,066
2026335,066150,00036,865521,931
2027521,931150,00051,067722,998
2028722,998150,00066,348939,346
2029939,346150,00082,7901,172,136
20301,172,136150,000100,4821,422,619
20311,422,619150,000119,5191,692,138
20321,692,138150,000140,0021,982,140
20331,982,140150,000162,0432,294,183
20342,294,183150,000185,7582,629,941
20352,629,941150,000211,2762,991,216
20362,991,216150,000238,7323,379,949
20373,379,949150,000268,2763,798,225
20383,798,225150,000300,0654,248,290
20394,248,2900322,8704,571,160
20404,571,1600347,4084,918,568
20414,918,5680373,8115,292,379
20425,292,3790402,2215,694,600
20435,694,6000432,7906,127,390
20446,127,3900465,6826,593,071
Check out 20 similar indian finance calculators 🇮🇳
Atal Pension Yojana (India)Bike EMICar loan EMI… 17 more
People also viewed…

Millionaire

This millionaire calculator will help you determine how long it will take for you to reach a 7-figure saving or any financial goal you have. You can use this calculator even if you are just starting to save or even if you already have savings.

PPF (India)

Use the PPF calculator to estimate the return on your Public Provident Fund investment scheme.

Plastic footprint

Find out how much plastic you use throughout the year with this plastic footprint calculator. Rethink your habits, reduce your plastic waste, and make your life a little greener.

Prorated salary

We created this prorated salary calculator to help you calculate your partial monthly salary.
Copyright by Omni Calculator sp. z o.o.
Privacy, Cookies & Terms of Service